Thursday, September 21, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्य#Wife@पत्नी के देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने किया...

#Wife@पत्नी के देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने किया पत्नी को गंजा।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#Wife@पत्नी के देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने किया पत्नी को गंजा।

IMG 20230207 193242

Husband made wife bald when wife refused to do prostitution.

पत्नी ने देह व्यापार करने से मना किया तो पति ने उसे गंजा कर दिया। बतादे की मामला जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का है। पीड़ित महिला ने यह गंभीर आरोप अपने ही पति पर लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि देह व्यापार करने से मना करने पर उसके साथ पिटाई भी की गई। रात में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे गंजा कर दिया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय के लिए मदद की गुहार लगाई है। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बांस वाली गली का है। बांस वाली गली निवासी शारिक ने दिल्ली की रहने वाली युवती से पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पति शारिक उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने पति का विरोध किया तो मारपीट की गई।

IMG 20230207 193316

पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात शारिक ने फिर से देह व्यापार करने की बात कही। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। शारिक ने पत्नी को पीटा। उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी शारिक ने उसे गंजा कर दिया। सुबह उठी तो उसके सिर पर बाल नहीं थे।

IMG 20230207 193255

पीड़ित महिला का कहना है कि अब वह अपने मायके भी नहीं जा सकती है, क्योंकि वहां पर परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे। पीड़ित महिला द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घर भेज दिया।

IMG 20230207 194442

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular