Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यखौफनाक वारदात, महिला अपनी मां के शव को सूटकेस में रखकर थाने...

खौफनाक वारदात, महिला अपनी मां के शव को सूटकेस में रखकर थाने जा पहुंची।

खौफनाक वारदात, महिला अपनी मां के शव को सूटकेस में रखकर थाने जा पहुंची।

IMG 20230613 213916Horrific incident, the woman reached the police station keeping her mother’s dead body in a suitcase.

एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी मां के शव को सूटकेस में रखकर थाने जा पहुंची, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल की एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला कल दोपहर करीब 1 बजे थाने पहुंची और उसने हत्या की बात कबूल की।

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला सूटकेस लेकर थाने पहुंची थी और सूटकेस में उसकी मां का शव रखा हुआ था। शव के साथ मृत महिला के पति की एक फ्रेम की हुई तस्वीर भी पुलिस को मिली है।

IMG 20230613 213932

दिल दहला देने वाला ये पूरा मामला बेंगलुरू के मीको लेआउट का है। महिला ने दावा किया कि वो अपने पति के साथ रहती है और उसने नींद की गोलियां खिलाकर अपनी मां को मार डाला। 39 साल की इस महिला ने हत्या का जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि उसकी मां और उसकी अकसर लड़ाइयां होती थी, जिसके बाद उसने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई आरोपी या फिर अपराधी पुलिस के सामने गुनाह कबूल करे। इससे भी हैरत भरी बात तो ये है कि महिला खुद लाश लेकर थाने आ पहुंची। महिला को इस तरह थाने में आता देख पुलिस वालो के होश उड़ गए।

उसने बताया कि उसने अपनी मां के साथ हो रहे लड़ाई झगड़े से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने कहा कि वो भागना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने हत्या कर मां के शव को सूटकेस में डाला और वो सूटकेस को थाने ले आई। महिला ने जब इस वारदात को अंजाम दिया तो पति घर पर नहीं था। महिला अपने पति, सास और मां के साथ घर में रहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular