विजय भारत न्यूज़ जो कहूंगा सच कहूंगा।
#ShaheedMangalPandeyमहाविद्यालयNCCइकाई द्वारा भूजल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज 16 July 2022 को शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में शासन की मंशानुरूप भूजल संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डाo अंजू सिंह के द्वारा 22 UP Girls बटालियन NCC Meerut के कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज साहनी के संरक्षण तथा ऐडम ऑफ़िसर मीनू साहनी के निर्देशन और यूनिट NCC अधिकारी लैफ्टिनेंट (डा.) लता कुमार के नेतृत्व में 22 UP Girls बटालियन, एनसीसी, मेरठ महाविद्यालय की छात्राओं हेतु एक ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें NCC की 40 कैडेट्स ने ऑनलाइन भूजल शपथ ग्रहण की तथा भारत सरकार के एप पर जल संरक्षण शपथ के अंतर्गत कैच द रैन के प्रमाण पत्र प्राप्त किये।
बतादे की महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अंजू सिंह ने शपथ लेते हुये कहा कि भविष्य में होने वाले जल संकट की रोकथाम केवल वर्षा जल संरक्षण के द्वारा ही की जा सकती है। प्राचार्य ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी।
NCC अधिकारी Dr लता कुमार ने कैडेट्स से अपने आसपास के लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरुक करने और पेयजल बचाने का आह्वान किया ऑनलाइन माध्यम से भूजल संरक्षण के उपायों को अपनाने की शपथ ली और प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
अभियान की संयोजक Dr लता कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुरूप यह अभियान 16-22 July 2022 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विविध आयोजन किए जाएँगे।
Wow kya baat hai
Areeey ncc 🧠