Home शहर और राज्य #पैगम्बरMohammed पर टिप्पणी के बाद उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज Furious demonstration after remarks on Prophet Mohammad, lathi charge after stone pelting on police

#पैगम्बरMohammed पर टिप्पणी के बाद उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज Furious demonstration after remarks on Prophet Mohammad, lathi charge after stone pelting on police

4
#पैगम्बरMohammed पर टिप्पणी के बाद उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज Furious demonstration after remarks on Prophet Mohammad, lathi charge after stone pelting on police

vijaybharat.in पर देखिए देश दुनिया की सभी खबरे।

#पैगम्बरMohammed पर टिप्पणी के बाद उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज Furious demonstration after remarks on Prophet Mohammad, lathi charge after stone pelting on policeIMG 20220825 195433

तेलंगाना के BJP विधायक राजा सिंह द्वारा पैगम्बर मुहम्मद पर तथाकथित आपत्तिजनक बयान देने पर Hyderabad में पिछले दो दिनों से तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसमें Wednesday रात 2 बजे उग्र रूप ले लिया।

उपद्रवियों ने Police पर पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया। शहर के तनाव को देखते हुए Police ने पुराने Hyderabad City की तरफ प्रवेश करने वाले मुसी नदी के सभी पुल बंद कर सभी पुलों पर भारी Police बल तैनात कर दिया है।

आपको बता दें कि BJP विधायक राजा सिंह ने मोहम्मद पैगम्बर पर तथाकथित विवादित बयान दिया। विवादास्पद टिप्पणी के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना-प्रदर्शन किया।

जिसके बाद Police ने उनको हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। राजा सिंह के पुलिस से छुटे जाने के बाद Hyderabad के लोगों में नाराजगी ज्यादा बढ़ गई है। लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। उनके खिलाफ नारे लगाते हुए पुतले भी फूंके जा रहे हैं।

Wednesday Night को हैदराबाद में पुराने शहर के कई इलाकों में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियो की गिरफ्तारी के बाद बहुत ज्यादा तनाव बन गया। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार सुबह 2 बजे के करीब कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग वाले नारे लगाते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर किया।

Police को भीड़ को खाली कराने के लिए जमकर लाठीचार्ज करनी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर लाठीचार्ज किया जिसमे कई लोग घायल भी हुए हैं।
प्रदर्शकारियों का कहना है कि जिन्होंने उनके पैगम्बर मुहम्मद के प्रति विवादित बयान दिए, अपशब्द कहे।

पुलिस ने उन्हें बड़ी इज्जत के साथ अपनी गाड़ियों में बैठाकर घर पहुंचाया, और हमें लाठियां खानी पड़ी रही हैं। इससे पहले मोहम्मद पैगम्बर पर टिप्पणी के बाद मंगलवार को भाजपा ने विधायक राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही पार्टी ने उन्हें एक ही धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

 

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here