Home शहर और राज्य राजमाता भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किये गए डॉ.पुनीत मनीषी।

राजमाता भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किये गए डॉ.पुनीत मनीषी।

0
राजमाता भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किये गए डॉ.पुनीत मनीषी।

राजमाता भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किये गए डॉ.पुनीत मनीषी।

IMG 20231106 211311

शाहजहाँपुर -एच. आर.एस. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन, भारत के द्वारा वाई.डब्लू.सी.ए. कांस्टेंट हाल, नई दिल्ली राजमाता भारत गौरव अवॉर्ड 2023″ पुरुस्कार से डॉ. पुनीत मनीषी को राज्यसभा सदस्य नरसिम्हा राव अर्जुन अवार्ड अशोक ध्यानचंद महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ, पदम जितेंद्र सिंह राठी सदस्य ह्यूमन राइट कमीशन के द्वारा सम्मानित किया गया।

IMG 20231106 211334

उक्त जानकारी देते हुए मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव,अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर, पदक विजेता डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन व आशीर्वाद का प्रतिफल है कि यह पुरस्कार उनको प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि राजमाता भारत गौरव अवॉर्ड खेल ,कला, साहित्य,समाजसेवी, दिव्यांगजन, शासकीय सेवा से जुड़ी करीब करीब 50 विभूतियो को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के प्रतिफल में प्रदान किया गया है।

IMG 20231106 211253

डॉ. पुनीत मनीषी की इस उपलब्धि पर क्षेत्राधिकार यातायात जगदीश लाल टम्टा, प्रभारी निरीक्षक यातायात चंद किरण यादव, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र दीक्षित, एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर गौरव कौशल, उद्योगपति हरगोविंद मोदी, एसोसिएशन संरक्षक ओंकार मनीषी, सदस्य नेहा मनीषी, कोषाध्यक्ष उर्वशी श्रीवास्तव, ऐशान्या मनीषी,डॉ. स्वप्निल यादव, शाहजहांपुर वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव अजय पाल, स्टेडियम फुटबॉल कोच पंकज सक्सेना, जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, अध्यक्ष विनय गुप्ता, डॉ.अनुराग अग्रवाल, विजय अग्रवाल, योगेश अवस्थी, पीयूष मिश्रा, शाहजहाँपुर ताइक्वांडो के समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाओ के साथ हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here