Friday, June 2, 2023
Advertisement
Homeलाइफस्टाइलट्रेवलमेरठ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पड़ा मिला ब्रह्मपुरी निवासी युवक का शव,...

मेरठ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पड़ा मिला ब्रह्मपुरी निवासी युवक का शव, हत्या का आरोप।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

मेरठ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पड़ा मिला ब्रह्मपुरी निवासी युवक का शव, हत्या का आरोप।

IMG 20230311 010435

Dead body of Brahmapuri resident youth found lying in Meerut Lisadi Gate area, accused of murder.

जनपद मेरठ के इस्लामाबाद चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर नाली में युवक का पड़ा मिला शव। करीब पांच घंटे बाद उसकी पहचान हो सकी। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के निवासी राकेश सैनी के घर में उनका भांजा करीब तीन साल से रह रहा था।

इस्लामाबाद चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर नाली में युवक का शव पड़ा मिला। करीब पांच घंटे बाद उसकी पहचान हो सकी। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के बिशन चौक शिवशक्तिनगर निवासी राकेश सैनी के घर में उनका भांजा सुभाष सैनी निवासी पदमपुरा थाना ब्रह्मपुरी करीब तीन साल से रह रहा था।

राकेश ने बताया कि सुभाष ठेला चलता था। शुक्रवार करीब 11 बजे वह घर से निकला था। दोपहर बाद करीब चार बजे उनके पास वाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें मृत भांजे का फोटो था। वह स्वजन और कुछ रिश्तेदारों के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि इस्लामाबाद चौकी से 50 मीटर दूर आजाद रोड स्थित नाली में शव मिला है, जबकि उसका ठेला भगत सिंह मार्केट में था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि शव को मर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230306 185600 4

रिश्तेदार विष्णु ने बताया कि सुभाष के चेहरे के साथ ही शरीर पर भी चोट के निशान थे। दो दिन पहले लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के पदमपुरा निवासी आसिफ से उसका झगड़ा हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। स्वजन ने आसिफ को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

S-7 बेगम बाग नियर गुरुद्वारा मेरठ सिटी -250002
Free pick and drop service also available

IMG 20230306 185543 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular