Friday, June 2, 2023
Advertisement
Homeलाइफस्टाइलट्रेवलसूटकेस में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी।

सूटकेस में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

सूटकेस में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी।

IMG 20221119 205319

Dead body of 22-year-old girl found in suitcase, police engaged in investigation.

UP के जनपद मथुरा के राया थाना क्षेत्र में
18 नवंबर 2022 दोपहर को कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

IMG 20221119 205122

जानकारी के मुताबिक राया थाना पुलिस को 18 नवंबर 2022 दोपहर करीब 12 बजे एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस यमुना एक्सप्रेसवे पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस के अंदर पॉलिथीन में लिपटी हुई एक युवती की लाश मिली जिसमें युवती के चेहरे पर खून भी लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है की उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है।

IMG 20221119 205319 1

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष और उसका कद पांच फीट दो इंच है। युवती का रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। मृतका स्लेटी कलर की टी-शर्ट जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ पहने है। उसने नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। सूटकेस के अंदर एक लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी मिली है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular