Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यखौफनाक खूनी खेल, 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर उतारा मौत...

खौफनाक खूनी खेल, 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी।

खौफनाक खूनी खेल, 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी।

IMG 20230624 202656शनिवार को घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

On Saturday, a case of brutally killing five people sleeping in the house has come to light. After the murder, the accused himself committed suicide.

IMG 20230624 202506

Police अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुरा में गांव का रहने वाले शिववीर सिंह के भाई की बरात इटावा से लौट कर आई थी। रात खाना खाने के बाद शिववीर ने अपने सगे भाई भुल्लन, सोनू, उसकी पत्नी, अपने बहनोई और दोस्त की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी।

IMG 20230624 202436

आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी वार किया था। मामी को भी चोट लगी है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20230624 202419

हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची, ग्रामीणों के अनुसार गांव के रहने वाले सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था।

IMG 20230624 202327

शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। रात में सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी मकान की छत पर सो रहे थे। छोटा भाई भुल्लन, भाई का दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद, बहनोई सौरभ निवासी गांव हवेलिया थाना किशनी और अन्य स्वजन नीचे सोए हुए थे।

IMG 20230624 202527

रात घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चलता रहा। बाद में सभी लोग सो गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा से प्रहार कर हत्या कर दी। फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ की भी हत्या की।

IMG 20230624 202610

अपनी पत्नी डौली और पिता सुभाष चंद्र को गड़ासा मारकर घायल कर दिया। चीत्कार सुन स्वजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो भाग कर घर के पीछे गया और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular