विजय भारत न्यूज़ जो कहूंगा सच कहूंगा।
भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के घर पहुंचे BJP नेता, जल्द स्वस्थ होने की कामना कर उनकी छत पर राष्ट्रध्वज लगाया।
BJP leaders reached the house of regional media in-charge of BJP Yuva Morcha, wishing for a speedy recovery, put the national flag on their roof.
पूरा देश इस समय आज़ादी का 75वा अमृत महोत्सव मना रहा है।
भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर विभिन्न माध्यमों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों पर तिरंगा झंडा लगवा रही है।
साथ ही अपने पिछले दिनो दिवगंत हुए या गंभीर रूप से घायल हुए कार्यकर्ताओं के घरों पर क्षेत्रीय विधायक एवं महानगर अध्यक्ष पहुंचकर ख़ुद अपने हाथों से झंडा बाँध रहे हैं।
वही हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग के निवास स्थान पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल व संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल पहुंचे और निशांक गर्ग के जल्द स्वस्थ होने की कामना की एवं अपने हाथों से राष्ट्रध्वज उनकी छत पर लगाया।
मेरठ महानगर प्रभारी विवेक रस्तोगी ने बताया कि पिछले दिनों निशांक गर्ग एक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए थे। तभी से वे डॉक्टर की सलाह पर बेड रेस्ट पर है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह इकट्ठा होकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत निशांक के घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने पहुँची है।
और पूरी भारतीय जनता पार्टी ईश्वर से कामना करती है। के निशांक गर्ग जल्दी स्वस्थ होकर पार्टी के सभी कार्यक्रमों में पहले की तरह बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
इस अवसर पर राजेश खन्ना (पार्षद), गणेश अग्रवाल, प्रवीण भड़ाना, अमल खटिक, मिंटू गर्ग, हर्षित आनंद, करन चावला, अजय दीवान, अमित गोयल, अंतरिक्ष भारद्वाज, जतिन आनंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोजुद रहे हैं।