vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।
#2022-23 की भव्य प्रतियोगिता में वर्धमान एकेडमी की छात्रा का निशानेबाजी में सुंदर प्रदर्शन।
Beautiful performance of the student of Vardhaman Academy in shooting in the grand competition of 2022-23.
2022-23 की भव्य प्रतियोगिता में वर्धमान एकेडमी की छात्रा का निशानेबाजी में सुंदर प्रदर्शन” वर्धमान एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे रोड, मेरठ की छात्रा गौरी, कक्षा 8 ने दिनांक 6 दिसंबर, 2022 से 9 दिसंबर, 2022 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंतर्विद्यालय स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता 2022-23की भव्य आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।
इन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नॉर्थ जोन के विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रा गौरी ने भी निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपने कुशल प्रदर्शन से तृतीय स्थान पर आधिपत्य जमाते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर वर्धमान अकैडमी, रेलवे रोड का गौरव बढ़ाया।
निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों को सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित कर लिया गया है। गौरी खेलों में विशेष रूचि रखते हुए कक्षा 8 की होनहार छात्रा है। प्रधानाचार्या श्रीमती रुपाली चौधरी ने गौरी को आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन व सचिव अतुल कुमार जैन ने छात्रा को निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए अत्यधिक प्रशंसा की। विद्यालय को अपने ऐसे छात्र-छात्राओं पर गर्व है।