Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यपत्नी का गला काटने के बाद पेट पर भी किए कई वार,...

पत्नी का गला काटने के बाद पेट पर भी किए कई वार, खुद के पेट में भी मारे चाकू।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

पत्नी का गला काटने के बाद पेट पर भी किए कई वार, खुद के पेट में भी मारे चाकू।

IMG 20230503 220748

After slitting his wife’s throat, he also stabbed her in the stomach several times, also stabbed in his own stomach.

बाताया गया है बुधवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हंगामा होने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया।

IMG 20230503 220505

घाटना दिल्ली के द्वारका में बाबा हरिदास नगर का है।
जहां पत्नी (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में आरोपी के पति विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है। नेहा का गला काटने के अलावा विक्की ने नेहा के पेट पर भी कई वार किए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल टीम ने क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

IMG 20230503 220449

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार की रहने वाली नेहा अपने परिवार के साथ नजफगढ़ के गोपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। उनके परिवार में उनके पति विक्की के अलावा 13 और 5 साल की दो बेटियां हैं। पहले विक्की छोटा-मोटा काम करता था, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से बेरोजगार था।

  • जबकि नेहा घरेलू कामगार का काम कर अपना परिवार चला रही थी। पति के काम न करने के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे बड़े चाकू से अपनी पत्नी का गला काट दिया।

IMG 20230503 220748 1

उसके बाद भी आरोपी ने अपनी पत्नी के पेट पर कई वार किए। बाद में आरोपी ने खुद के पेट में भी चाकू मार लिया। घटना के वक्त नेहा की पांच साल की बेटी स्कूल गई हुई थी। जबकि बड़ी बेटी घर पर मौजूद थी। आरोपी ने बेटी के सामने नेहा की हत्या कर दी। घटना के बाद से बेटी दहशत में है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। नेहा के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पड़ताल के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि परिवार इसी सप्ताह घर में आया था। इससे पहले वह कुछ दूर दूसरे मकान में रहा करते थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular