अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ महानगर द्वारा 2023-2024 “सदस्यता अभियान।
2023-2024 “Membership Campaign” by Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Meerut Metropolitan.
02 अगस्त 2023 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ महानगर द्वारा “सदस्यता अभियान 2023-2024” के संदर्भ में केशव भवन, सूरजकुंड, मेरठ पर प्रेस वार्ता की गयी।
महानगर उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र अहलावत ने बताया की अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा एवं अनुशासित छात्र संगठन है। अभाविप विश्व का एकमात्र संगठन है जिसमें छात्र व शिक्षक एवं शिक्षाविद एक साथ कार्य करते हैं। अभाविप द्वारा मेरठ प्रान्त में 03 अगस्त से सदस्यता हेतु अभियान प्रारम्भ होना है। जिसमें 3 अगस्त से 20 अगस्त तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ महानगर द्वारा महानगर के समस्त विद्यालय (इंटर कॉलेज) में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा निम्नलिखित प्रकार से होगी
1. 3 अगस्त 2023 से विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, 2. हजारों विद्यार्थियों को बनायंगे सदस्य
3. संगठन को देंगे मजबूती ।
4. 300 स्कूल कालेजों मे अभाविप करेगी सदस्यता,
5. अभाविप, मेरठ महानगर का लक्ष्य 50 हजार छात्र, छात्रा, शिक्षक की सदस्यता करना ।
6. 200 से अधिक कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान में रहेगी सहभागिता, 7. सूची बनाकर सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर मे चलाएगी अभाविप सदस्यता अभियान,
8. सम्पर्क कर अभाविप से जुड़ने का करेंगे आव्हान,
9. विद्यार्थी हित, राष्ट्र हित, समाज हित मे कार्य करने के लिए अभाविप के सदस्य बने
10. प्रत्येक स्कूल, कॉलेज मे टोली बनाकर जायेंगे अभाविप के कार्यकर्ता, जिसमे 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सदस्यता दिलवाई जाएगी
11. उसके उपरांत 20 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मे अभाविप की सदस्यता की जाएगी।
12. मेरठ महानगर मे 50 हजार सदस्य बनाएगी अभाविप, जिसमे 20 हजार छात्रा,
29 हजार 700 छात्र व 300 शिक्षक रहेंगे अभाविप के विभाग प्रमुख राजकुमार चौधरी ने बताया की अभाविप हर वर्ष अपना सदस्यता अभियान चलाती है जिसमे छात्र, छात्रा, शिक्षक को कार्यकर्ता बनाया जाता है।
इस वर्ष बार मेरठ महानगर का सदस्यता लक्ष्य 50 हजार है जिसमे अभाविप के कार्यकर्ता सभी स्कूल, कालेजों, कोचिंग सेंटर मे जाकर छात्रों से सम्पर्क व संवाद कर अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील करेगी।
महानगर सहमन्त्री अभिषेक गोयल ने बताया की हमने सभी विद्यालय महाविद्यालय की सूची बनाकर प्रत्येक स्कूल कॉलेज मे सम्पर्क करने के लिए टोली बना दी गयी है। मेरठ महानगर मे 20 टोली बनाई गयी जिसमे प्रत्येक टोली मे 5 कार्यकर्ता है। 100 कार्यकर्ता सदस्यता अभियान मे जुटकर अभाविप के अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे, शिक्षक कार्यकर्ता शिक्षक सदस्यता व छात्रा कार्यकर्ता गर्ल्स स्कूल, कॉलेज मे सम्पर्क करेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ महानगर द्वारा महानगर के समस्त विद्यालय (इंटर कॉलेज) में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।