Wednesday, October 4, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यग्लोबल सोशल कनेक्ट द्वारा पर्यावरण एवं खेल जागरूकता कार्यक्रम

ग्लोबल सोशल कनेक्ट द्वारा पर्यावरण एवं खेल जागरूकता कार्यक्रम

विजय भारत न्यूज़ जो कहूंगा सच कहूंगा Picsart 22 05 29 01 34 39 331Picsart 22 05 29 01 33 21 728

आज दिनांक 28 मई 2022 को ग्लोबल सोशल कनेक्ट ने वन विभाग एवं सिविल अकादमी के सहयोग से रुद्रा कॉलेज ऑफ लॉ, जनपद मेरठ के मवाना रोड में पर्यावरण एवं खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉक्टर अनुप्रीता शर्मा ने संस्था के सदस्यों का स्वागत करके की।
आपको बतादे की कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राजेश चौधरी ( एच् .ओ.डी. विधि विभाग ) द्वारा किया गया । उपप्रभागिय वन अधिकारी सुभाष चौधरी ने पर्यावरण के बारे में कॉलेज के बच्चों को जागृत करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे आसपास का वो माहौल है जिसमें हम रहते हैं। यह जीवन का स्रोत है। हमारा सारा जीवन पर्यावरण पर निर्भर करता है। यह हमारे जीवन को निर्देशित करता है और हमारे उचित विकास और वृद्धि को निर्धारित करता है। सामाजिक जीवन के अच्छे और बुरे गुण हमारे प्राकृतिक वातावरण की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं। संस्था के सदस्य उदित चौधरी ने भारत के संविधान के पहले पन्ने पर जो प्रस्तावना है सबका ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना में वे आदर्श हैं जिन्हें संविधान प्राप्त करना चाहता है। यह कोई शक्ति प्रदान नहीं करता है लेकिन यह संविधान को दिशा और उद्देश्य देता है। यह पूरे संविधान के उद्देश्यों को रेखांकित करता है। साथ ही मौलिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ होने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम मौलिक कर्तव्य निभाते हैं तो मौलिक अधिकार स्वतः ही मिल जाते हैं। संस्था की सदस्य पल्लवी सिंह ने पर्यावरण पर बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए सवाल पूछे जैसे रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस भारी जाती है ? प्रकर्ति का सफाई कर्मी किसे कहा जाता है ? पारिस्थितिकी शब्द की खोज सबसे पहले किसने की ? और सही जवाब देने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया ।संस्था की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने खेल पर जोर देते हुए बच्चों से आग्रह किया कि वो अपने हुनर को पहचाने उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चे 13 साल की उम्र में खेलना छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें हारने का डर होता है। खेलना इसलिए जरूरी है जिससे आपको खुशी मिले नाकि सिर्फ जीतने के लिए खेलें इसमें बच्चों के अभिभावकों एवं विद्यालय को भी साहयोग करना चाहिए। अंत मे मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पर्यावरण मित्र की शील्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपप्रभागिय वन अधिकारी सुभाष चौधरी ,ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्ष ऋचा सिंह, संस्था के सदस्य रविंदर प्रधान, पल्लवी सिंह, उदित चौधरी, रुद्राक्ष चौधरीएवं कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ० अनुप्रीता शर्मा, डीन और एच०ओ०डी विधि विभाग श्रीमती राजेश चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज भारद्वाज, शीतल राणा एवं आशा रानी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular