Friday, June 2, 2023
Advertisement

विजय भारत न्यूज़, जो कहूंगा सच कहूंगा IMG 20220430 WA0688IMG 20220430 WA0690IMG 20220430 WA0691IMG 20220430 WA0679IMG 20220430 WA0684IMG 20220430 WA0675

IMG 20220430 WA0683

हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनिया दुकाने ग्रीन बेल्ट पर होटल के निर्माण को किया ध्वस्त

आपको बतादे की जनपद हरिद्वार जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों पर लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने व अवैध निर्माणो को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कॉलोनाइजर की चल रही अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण व सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर में अवैध कालोनियां विकसित किये जाने के सम्बन्ध में कई बार चेतावनी नोटिस दिये जाने के बावजूद एचआरडीए की टीम द्वारा निरीक्षण किये जाने पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध प्लांटिंग के कार्य में लिप्त पाये गये जिनके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सख्त रूख अपनाते हुये इन अवैध कालोनियों आशीष अग्रवाल द्वारा दो अवैध कालोनीया लगभग 24 बीघा कुर्बान एवं इमरान द्वारा लगभग 20 बीघा सुधीर बालियान द्वारा लगभग 12 बीघा असलम आदि द्वारा लगभग 12 बीघा विनीत शर्मा द्वारा अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील करने के निर्देश प्राधिकरण को दिये जिसके क्रम में सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान द्वारा पारित सील आदेशों के अनुपालन में एचआरडीए के सहायक अभियन्ता टी0पी0 नौटियाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 06 अवैध कॉलोनियों को सील करने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular