विजय भारत news जो कहूंगा सच कहूंगा।
ट्यूशन मे 10वीं की छात्रा को शराब पिने के लिए किया मजबूर, छात्रा हो गई बेहोश। 10th class student was forced to drink alcohol in tuition, the girl fainted.
पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को एक छात्रा का शारीरिक शोषण करने और उसे अपने साथ वोडका पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शिक्षक को रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बतादे की फतेहगंज पुलिस निरीक्षक के.पी. परमार ने स्थानीय मीडिया को बताया की प्रशांत खोसला निजामपुरा इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है।
जहां ट्यूशन के बाद खोसला ने 10वीं की एक छात्रा को अपने साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा।
उसने लड़की को अपने साथ पीने के लिए मजबूर किया। जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, रात करीब 9.30 बजे उसने उसे घर छोड़ दिया।
लड़की के माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
होश में आने के बाद पीड़िता ने महिला पुलिस उप निरीक्षक ए.के. वलवी, को सारी घटना के बारे में बताया।
जिसके बाद ट्यूशन शिक्षक प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिक्षक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
एक निषेध अधिनियम के तहत और दूसरा आईपीसी की धाराओं, किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो की धारा 11 के तहत।