विजय भारत न्यूज़ जो कहूंगा सच कहूंगा
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किसानों की ज्वलन्त समस्याएं, अग्निवीर योजना को वापिस के लिए सौंपा ज्ञापन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मांग पर विचार नहीं किये जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय का किया जाएगा घेराव।
आपको बतादे की शुक्रवार को भरतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेरठ गत को राष्ट्रपति के नाम 4 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भकियू प्रदेश अध्यक्ष ने मांग पूरी न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने करने की बात कही। ज्ञापन में भकियू (अ.) के प्रदेश सचिव मोनू पंवार ने कहा केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया का भकियू पुरजोर विरोध करती है।
यह सेना के राजनीतिकरण और युवाओं के भविष्य से खेलने का प्रयास है जिसे किसान और युवाओं के लियर संघर्ष करने वाली भकियू (अंबावता) बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर देश सेवा की उम्र ही घटानी है तो राजनीतिक पदों की उम्र में कटौती की जाए। इसपर बिना सोच विचार किये सरकार तत्काल वापस लें और पूर्व की भांति भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाए। साथ ही जिन लोगों का चयन किया जा चुका है उन्हें अग्निवीर के स्थान पर चयन प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जाए। भाकियू पुनः कह रही है कि पूरे देश के अंदर एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने का कार्य किया जाए क्योंकि इसमें ज्यादा देरी किसानों को हतोउत्साहित और आंदोलित कर रही है। पूरे देश के अंदर 10 लाख तक के कर्जदार किसानों /वारिसों के कर्जा /लोन माफ किए जाएं जिससे वह भी देश की मुख्यधारा में जुड़कर अपना एवं देश का विकास नए सिरे से कर सके।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत व भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सोपकर किसानों की समस्या के समाधान व अग्नीपथ आर्मी भर्ती का विरोध किया प्रदेश सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगे किसान मजदूर युवा जिंदाबाद के नारे लगे।
प्रदेश सचिव मोनू पवार जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर ने नितिन कसाना युवा जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष रविंद्र पार्षद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपा।
v good